*हिंदी के 50 महत्वपूर्णे प्रश्न उत्तर* set 2

51 काव्य में लोक व्यवहार में प्रयुक्त शब्दों का प्रयोग दोष है -

ग्राम्यत्व

52 अप्रीतत्व दोष कहलाता है -

अप्रचलित पारिभाषिक शब्द का प्रयोग। यह एक शास्त्र में प्रसिध्द होता है, लोक में अप्रसिध्द होता है।

53 शब्द का अर्थ बड़ी खींचतान करने पर समझ में आता है उस दोष को कहा जाता है -

क्लिष्टतव

54 वेद नखत ग्रह जोरी अरघ करि सोई बनत अब खात...। में दोष है -

क्लिष्टत्व

55 वाक्य में यथा स्थान क्रम पूर्वक पदो का न होना दोष है -

अक्रमत्व

56 अक्रमत्व का उदाहरण है -

सीता जू रघुनाथ को अमल कमल की माल, पहरायी जनु सबन की हृदयावली भूपाल
57 दुष्क्रमत्व दोष होता है - जहां लोक और शास्त्र के विरूध्द क्रम से वस्तु का वर्णन हो।

58 'आली पास पौढी भले मोही किन पौढन देत' में काव्य दोष है -

ग्रामयत्व

59 काव्य में पद दोष कितने है -

16

60 अर्थ दोष कहते है -

जहां शब्द दोष का निराकरण हो जाए, फिर भी दोष बना रहे वहां अर्थ दोष होता है।

61 वाक्य दोष होते है -

21 इक्कीस

62 अलंकार के भेद होते है -

शब्दालंकार, अर्थालंकार, उभयालंकार

63 अलंकार कहते है -

काव्य की शोभा बढाने वाले को।

64 काव्य में अर्थ द्वारा चमत्कार उत्पन्न करते है उसे कहते है -

अर्थालंकार

65 मानवीकरण अलंकार किसे कहते है -

अचेतन अथवा मानवेतर जड़ प्रकृति पर मानव के गुणों एवं कार्य कलापों का आरोप कर उसे मानव सदृश्य सप्राण चित्रित किया जाता है। अमूर्त पदार्थ एवं भावों को मूर्त रूप दिया जाता है।

66 'मुनि तापस जिनते दुख लहही, ते नरेश बिनु पावक दहही' में अलंकार है -

विभावना

67 जहां वास्तव में विरोध न होने पर भी किंचित विरोध का आभास हो वहां अलंकार होता है -

विरोधाभास

68 प्रकृति पर मानव व्यवहार का आरोप किया जाता है वहां अलंकार है -

मानवीकरण

69 'मेघमय आसमान से उतर रही वह संध्या सुंदरी परी सी' में अलंकार है -

मानवीकरण

70 जहां बिना करण या विपरित कारण के रहते कार्य होने का वर्णन हो वहां अलंकार है - विभावना

71 'लोचन नीरज से यह देखो, अश्रु नदी बह आई में अलंकार है' विभावना

72 अलंकारों की निश्चित परिभाषा दी है -

दण्डी ने काव्यादर्श में

73 शब्दालंकार के भेद है - आठ

74 यमक अलंकार है-

जहां एक शब्द एक से अधिक बार आए और हर बार उसका अर्थ भिन्न हो।

75 'अपूर्व थी श्यामल पत्रराशि में कदम्ब के पुष्प कदम्ब की छटा' इस यमक अलंकार में कदम्ब का अर्थ प्रयुक्त हुआ है -

वृक्ष और समूह के लिए

76 यमक अलंकार का उदाहण है -

- फिर झट गुल कर दिया दिया को दोनों आंखे मीची

- भजन कह्यो ताते भयो, भयो न एको बार

- भयेऊ विदेह विदेह विसेखी

- तीन बेर खाती ते वें तीन बेर खाती है

- बसन देहु, व्रज में हमें बसन देहु ब्रजराज

- सारंग ले सारंग चली, सारंग पूगो आय

77 अनेक अर्थो का बोध कराने वाला एक शब्द कविता में होता है उसे कौनसा अलंकार कहते है - श्लेष
78 श्लेष अलंकार के उदाहरण है -

(रेखांकित)

- जो घनीभूत पीड़ा थी, मस्तक में स्मृति छाई

- दुर्दिन में आंसू बनकर वह आज बरसने आई

- चली रघुवीर सिलीमुख धारी

- पानी गये न उबरे मोती मानुष चून

- नवजीवन दो घनश्याम हमें

- सुबरन को ढूंढत फिरें कवि, कामी अरू चोर

79 सौंदर्यमलंकार उक्ति किसकी है -

आचार्य वामन की

80 किसी प्रस्तुत वस्तु की उसके किसी विशेष गुण, क्रिया, स्वभाव आदि की समानता के आधार पर अन्य अप्रस्तुत से समानता स्थापित की जाए तो अलंकार होगा - उपमा अलंकार

81 उपमा के अंग है - उपमेय (प्रस्तुत), उपमान (अप्रस्तुत), वाचक, साधारण धर्म

82 पूर्णापमा कहते है - जिसमें उपमा के चारों अंगों का उल्लेख हो।

83 लुप्तोपमा कहते है -

उपमा में चारों अंगों में से एक या एक से अधिक अंग लुप्त हो

84 पूर्णापमा के उदाहरण है -

मुख कमल जैसा सुंदर है

- कोमल कुसुम समान देह हो। हुई तप्त अंगारमयी

85 लुप्तोपमा के उदाहरण है -

मुख कमल जैसा

- उन वर जिसके है सोहती मुक्तमाला वह नव नलिनी से नेत्रवाला कहा है

86 जब उपमा में एक उपमेय के अनेक उपमान हो तो अलंकार होगा -

मालोपमा

87 मालोपमा के उदाहरण है -

- मुख चंद्र और कमल समान है

- नील सरोरूह, नील मनी, नील नीरधर श्याम

- आशा मेरे हृदय मरू की मंजु मंदाकिनी

88 उपमेय में उपमान की संभावना को अलंकार कहते है - उत्प्रेक्षा

89 उपमेय में संभावना की अभिव्यक्ति के शब्द है - मानो, मनो, जानो

90 उत्प्रेक्षा, रूपक व उपमा से किस कारण अलग होता है - संभावना
91 उत्प्रेक्षा अलंकार के उदाहरण है -

- मानो दो तारे क्षितिज जाल से निकले

- शरद इंदिरा के मंदिर की मानो कोई गैल रही

- देख कर किसी की मृदु मुस्क्यान, मानो हंसी हिमालय की है

- विधु के वियोग से विकल मूक, नभ जला रहा था अपना उर

जलती थी तवा सदृश्य पथ की रज भी बनी भऊर

92 उत्प्रेक्षा अलंकार के भेद है -

वस्तुत्प्रेक्षा, हेतुत्प्रेक्षा, फलोत्प्रेक्षा

93 एक वस्तु में दूसरी वस्तु की संभावपा की जाती है (एक वस्तु को दूसरी वस्तु मान लिया जाता है) उसमें अलंकार होगा -

वस्तुत्प्रेक्षा



94 वस्तुत्प्रेक्षा अलंकार के उदाहरण है -

- लखत मंजु मुनि मण्डली मध्य सीय रघुचंद, ज्ञानसभा जनु तनु धरे भगति सच्चिानंद

- जनु ग्रह दशा दूसह दुखदायी

- हरि मुख मानो मधुर मयंक

95 हेतुत्प्रेक्षा अलंकार कहा जाता है - इसमें अहेतु में हेतु की संभावना की जाती है, जो हेतु नहीं है उसे हेतु मान लिया जाता है।

96 हेतुत्प्रेक्षा अलंकार का उदाहरण है -

- अरूण भाये कोमल चरण भुवि चलिबे तें मानु

- मुख सम नहि, याते मनों चंदहि छाया छाय

- मुख सम नहि याते कमल मनु जल रह्ाो छिपाई

- सोवत सीता नाथ के भृगु मुनि दीनी लात

- वह मुख देख पाण्डू सा पडकर, गया चंद्र पश्चिम की ओर

97 फलोत्प्रेक्षा अलंकार कहते है - अफल में फल (उद्देश्य) की संभावना की जाती है।

98 फलोत्प्रेक्षा के उदाहरण है -

- तब मुख समता लहन को जल सेवत जलजात

- तब पद समता को कमल जल सेवत इक पांय

- बढ़त ताड को पेड यह मनु चूमन आकाश

99 रूपक अलंकार कहते है - जब एक वस्तु पर दूसरी वस्तु का आरोप किया जाए यथा मुख कमल है । (उपमेय में उपमान का आरोप किया जाए)

100 रूपक अलंकार के भेद है -

सांग रूपक, निरंग रूपक, परंपरित रूपक

Comments

Popular posts from this blog

08 हिन्दी व्याकरण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

November 2018 GK & Current Affairs समसामयिक बहुविकल्पीय प्रश्न